Press "Enter" to skip to content

पूर्व विधायक महेंद्र सिंह की पुत्री ने पंचायत चुनाव के लिए किया नामांकन दाखिल / Shivpuri News

शिवपुेरी। मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव का विगुल बज चुका है। पंचायत चुनाव को लेकर पूर्व सरपंच से लेकर नए लोगों ने पंचायत चुनाव की तैयारी करना शुरू कर दी है। वह अपने वार्ड में जाकर लोगों से संपर्क करने में जुट गए हैं।

वहीं जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 21 खतौरा से नेहा अमित यादव ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। यहां बता दें कि नेहा भाजपा के वरिष्ठ नेता पटेल राजकुमारसिंह यादव रामगढ़ वालों की पुत्रवधू है साथ ही पूर्व विधायक महेंद्रसिंह की पुत्री भी है।

महेंद्रसिंह का अपने क्षेत्र में अच्छा—खासा प्रभाव है। इसलिए 1995 से अभी तक वार्ड क्रमांक खतौरा में चार से पांच बार जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके है साथ ही विधायक जैसा महत्वपूर्ण पद पर भी पदस्थ रह चुके हैं। महेंद्रसिंह यादव व उनका परिवार सीधे व सरल स्वभाव का है और अपने क्षेत्र की जनता की सदैव मौजूद रहते हैं तथा उनकी समस्या को अपनी समस्या समझते हैं। अबकी बार उनकी पुत्री नेहा अमित यादव ने जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 21 से नामांकन दाखिल किया है। नेहा ने एमबीए किया हुआ है और सदस्य पद के लिए सुयोग्य भी हैं। नेहा ने नामांकन दाखिल करने के बाद बताया कि जिस तरह उनका परिवार क्षेत्र की जनता की सेवा करता आ रहा है वैसे ही वह क्षेत्र की जनता की सेवा करेंगी और विकास के अनेक कार्य किए जाएंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!