Press "Enter" to skip to content

सोशल साइड पर प्र.आर. की दोस्ती, फिर शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल, जानिए क्या है पूरी कहानी… / Karera News

अश्लील फोटो व रिकॉर्डिंग के नाम पर प्र.आर. को ब्लैकमेल कर ऐंठे 5 लाख

करैरा। करैरा क्षेत्र में थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक के साथ ठगी का मामला सामने आया है। यहां प्रधान आरक्षक की सोशल साइड पर एक व्यक्ति से दोस्ती हुई। यह दोस्ती पारिवारिक हो गई लेकिन इसके बाद प्रधान आरक्षक के साथ शुरू हुआ ब्लैक कमेलिंग का खेल। प्र.आर. से उक्त युवक ने तीन साल के अंदर करीबन 5 लाख रूपए की ठगी कर डाली। मामले को लेकर प्रधान आरक्षक ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

फरियादी प्रधान आरक्षक दुर्गा चरण शर्मा पुत्र स्व जगदीश प्रसाद शर्मा 53 साल निवासी दर्पण कालॉनी थाना थाटीपुर जिला ग्वालियर हाल निवासी करैरा ने बताया कि वह थाना करैरा में पदस्थ है। उसकी व्हाटसअप के जरिए एक लङके अन्नू उर्फ अनुराग शर्मा से दोस्ती हो गई थी यह बात करीब आज से करीब तीन साल पुरानी है तब से वह अन्नू शर्मा लगातार संपर्क में है। इसी दौरान उसके अन्नू के साथ पारिवारिक संबंध हो गए थे जिसका बाद में अन्नू शर्मा के द्धारा गलत फायदा उठा कर मुझसे नाजायज रुपयों की मांग की जाने लगी न देने पर मरने मारने की धमकी तथा झूठा केस लगाने की धमकी देता था। आज से करीब एक माह पूर्व अन्नू मेरे कमरे पर आ गया था तथा मुझसे बुलेट दिलाने की जिद करने लगा मैने मना किया तो कोई दवाई खाकर मुझसे कहने लगा मैने नींद की गोलिया खा ली है इसका गवाह राजेद्र जाटव पुत्र रामचरण जाटव निवासी एसपीएस स्कूल के पास टीला रोङ करैरा का है । फिर मुझसे जबरन एक लाख नब्बे हजार रुपये अपने मोबाइल नम्बर 7049343120 पर फोन पे पर डलवा लिए तथा एक अन्य मोबाइल नम्बर 9329190562 पर मुझसे कई बार कल्पना शर्मा( अन्नू की मां) बन कर भी बात की तथा मुझे अश्लील फोटो बगैरह भी भेजे तथा अलग अलग नम्बरो से बात की तथा बाद मैं इसकी रिकार्डिग करके मुझसे कई बार अपने खाते में रुपये डलवा लिये इस तरह मुझे परेशान कर कर के अन्नू शर्मा अभी तक मुझ से करीब चार से पांच लाख रुपये मोबाइल एवं नगद ऐंठ चुका है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!