Press "Enter" to skip to content

पीला फूल, नीला फूल, पृथ्वी हमारी ब्यूटीफुल, अग्रवाल आदर्श महिला संगठन ने शिवपुरी को हरा—भरा बनाने का लिया प्रण  

शिवपुरी। पीला फूल, नीला फूल, पृथ्वी हमारी ब्यूटीफुल जी हां, इसी नारे के साथ अग्रवाल आदर्श महिला संगठन ने शिवपुरी को हरा—भरा बनाने का प्रण लिया है। महिला संगठन की अध्यक्ष रेनू सिंघल ने बताया कि जब तक पूरा समाज पौधे लगाने के प्रति जागरूक नहीं होगा तब तक पर्यावरण संरक्षण नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि हम सभी को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए अगर हम अधिक से अधिक पौधे लगाएं तो हमें एयर प्योरीफायर की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि हम रोजाना वातावरण से ऑक्सीजन तो लेते हैं, लेकिन बदले में ऑक्सीजन देने वाले पेड़ों को ही काटते हैं। इससे पूरा प्रकृति का सिस्टम खराब हो गया है।

 

अध्यक्ष रेनू सिंघ ने कहा कि शिवपुरी को हरा भरा करने के लिए अग्रवाल आदर्श महिला संगठन  ने प्रण लिया है और 501 पौधों का रोपण किया जाएगा। जिसमें ​महिला संगठन की मातृशक्ति अपने स्तर पर 5 पौधे अनिवार्य रूप से लगाएंगी और उनका पालन—पोषण व देखरेख भी करेंगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!