शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले फतेहपुर इलाके में एक 15 वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि चार दिन पहले ही यहां किराए के मकान में ड्रायवर व कंडेक्टर रहने आए थे और न जाने कब कंडेक्टर ने किशोरी को अपनी बातों में ले लिया। रात को वह कार से आया और उसे अपने साथ ले गया। मामले को लेकर पुलिस अब ड्रायवर से पूछताछ कर रही है।
एसपी के यहां अपनी आपबीती सुनाते पहुंचे किशोरी के चाचा ने बताया कि फतेहपुर क्षेत्र में दो व्यक्ति इनमें से एक ट्रक ड्रायवर जिसका नाम जितेंद्र बैरागी है व कंडेक्टर बंटी उर्फ मिथुन चंदेल चार दिन पहले किराए से रहने आए थे। वह अपने साथ कोई भी सामान लेकर नहीं आए। आज सुबह देखा कि भतीजी घर पर नहीं है। हमें पड़ौसियों ने बताया कि उनकी बेटी को पड़ौस में रहने वाला कंडेक्टर रात को कार में बैठाकर अपने साथ ले गया है। जब किशोरी के परिजन ट्रक चालक से पूछताछ करने गए तो उसने भी भगा दिया और पता देने से इंकार कर दिया। घटना के बाद थाने गए यहां शिकायत दर्ज करवाई व एसपी को भी आवेदन दिया। पुलिस ने फिलहाल ट्रक चालक को बैठा लिया है और उससे पूछताछ करने में जुटी हुई हे।






Be First to Comment