Press "Enter" to skip to content

स्वस्थ व्यक्ति स्वस्थ परिवार स्वस्थ ग्राम स्वस्थ राष्ट्र के संकल्प को साकार करती है आरोग्य भारती : डॉ. ओपी सोनी / Shivpuri News

आरोग्य भारती की जिला बैठक आयोजित

शिवपुरी। आरोग्य भारती सभी प्रकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में रुचि रखने वाले व्यक्तियों का एक स्वयंसेवी संगठन है जो भारतीय जीवन मूल्यों को आधार मानकर स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रचलित विभिन्न पद्धतियों के प्रति सम्मान के भाव के साथ सेवाभावी व्यक्तियों को संगठित कर स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में प्रयासरत है। आज की जिला बैठक में आगामी 21 जून को शिवपुरी जिले एवं तहसील स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर सहभागिता कराकर स्वस्थ शरीर स्वस्थ तन स्वस्थ मन के साथ रोगों से मुक्त करने का प्रयास आरोग्य भारती का रहेगा और आगामी समय में अपने सभी आयामों और कार्यक्रमों को भी आरोग्य भारती करेगी। यह बात आरोग्य भारती के प्रांत सचिव डॉक्टर ओपी सोनी ने जिला बैठक में कही।

आज की इस बैठक में मार्गदर्शन प्रदान करते हुए जिला संघचालक विपिन शर्मा ने बताया कि संगठन में पदीय व्यक्ति के साथ प्रत्येक सदस्य की अपनी सहभागिता होती है और सभी के संयुक्त प्रयास से ही संगठन अपना कार्य करता है इसलिए आरोग्य भारती के प्रत्येक सदस्य अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए प्राकृतिक, योग, घरेलू नुक्से एवं सभी माध्यमों से व्यक्ति को स्वस्थ रखने की प्रति जागरुक करने का कार्य करें एवं आरोग्य मित्र प्रत्येक पंचायत, वार्ड स्तर पर बनाएं और जागरूकता प्रदान करें।

आज की इस बैठक में आरोग्य भारती जिला संयोजक डॉ. नरेंद्र रघुवंशी, सह संयोजक डॉ. वीरेंद्र वर्मा, डॉ. राकेश राठौर, डॉक्टर रश्मि गुप्ता, अर्चना अग्रवाल, नमिता गोयल, नारायण श्रीवास्तव, विजय सेन, डॉ. मनीष जैन, डॉ. धर्मेंद्र दीक्षित, डॉ. अनिल वर्मा, सनत बोहरे मनोज सोनी, कोकसिंह उचारिया आदि मौजूद रहे।

आरोग्य भारती के आयाम प्रभारी नियुक्त
आरोग्य भारती के कई आयाम है जिनमें आज की बैठक में आयाम प्रभारी नियुक्त किए गए हैं जिसमें महिला कार्य हेतु श्रीमती अर्चना अग्रवाल, घरेलू उपचार नमिता गोयल, किशोरी विकास डॉ. रश्मि गुप्ता, योग नारायण श्रीवास्तव एवं विजय सेन को नियुक्त किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!