शिवपुरी। जिला अस्पताल की प्रबंधन व्यवस्था फैल होने के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। कभी अस्पताल के पंखे व एसी खराब पड़े होते है तो कभी मरीजों व उनके अटेंडरों के लिए पीने के लिए पानी की व्यवस्था नहीं होती। ऐसा ही एक मामला सामने निकलकर आया जब अस्पताल में पदस्थ नर्स वार्ड में मरीजों को देखने नहीं पहुंची। जब मरीजों के परिजनों ने वार्ड में जाकर चैकअप करने को कहा तो नर्स ने अपने ही केबिन में मरीजों को बुला लिया और चैकअप करने लगी। घंटों लाइन में लगकर मरीजों ने अपना उपचार करवाया।
अस्पताल में अपने बेटे का इलाज कराने आई महिला नेहा व सुगर ने बताया कि उनके बेटों को उल्टी व दस्त की शिकायत है जिस पर पिछले चार—पांच दिन से वह यहीं पर अपने बच्चे का इलाज करवा रही है। वैसे तो नर्स वार्ड में देखने आ जाती थी लेकिन आज वह नहीं आईं। जब पूछने गए तो अपने केबिन में बुला लिया, लेकिन यहां चैकअप करवाने वालों की भीड़ थी जिस वजह से लंबा इंतजार करना पड़ा। माधव नगर की रहने वाली रामदुलारी ने बताया कि उसे धबराहट की शिकायत है। अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। एक पलंग पर दो से तीन मरीज पड़े हुए हैं। जब इस संबंध में डॉक्टरों से शिकायत की तो उनका कहना था कि मरीज बढ़ गए हैं और पलंग खाली नहीं है।






Be First to Comment