शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत फोरलाइन पर रोड क्रॉस कर रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार कार के चालक ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार रिटायर एसआई कुंजलाल पुत्र काशीराम जाटव निवासी कॉलेज रोड करैरा 70 वर्ष की दाढ़ में दर्द था। वह दाढ़ को झड़वाकर वापस घर आ रहे थे। जब वह रोड क्रॉस कर रहे थे तभी एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कुंजलाल जमीन पर गिर गए और वहीं कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।






Be First to Comment