शिवपुरी। शिवपुरी जिले के ग्राम बामौर के पास एक युवक पर तीन बाइक सवार युवकों ने लूट का प्रयास किया। लेकिन युवक बदमाशों से जाकर भिड़ गया। इस दौरान बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया और भाग गए। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार गोपाल पुत्र हल्के आदिवासी 25 वर्ष निवासी गरगटू बदरवास ने बताया कि वह बदरवास से मोहन जा रहा था तभी बामौर के पास वह बाथरूम करने के लिए रूका। इतने में तीन बाइक सवार युवक के पास आए और बातचीत करने लगे। इसी दौरान एक युवक ने लात मारकर उसकी बाइक गिरा दी और उससे रूपए मांगने लगे। जब युवक ने रूपए देने से इंकार किया तो उससे लूट करने की कोशिश की लेकिन गोपाल उक्त बदमाशों से भिड़ गया और बदमाश भाग गए। घटना में घायल युवक ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। जहां उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।






Be First to Comment