शिवपुरी। खबर कोतवाली थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां फतेहपुर में एक 17 वर्षीय किशोर की लाश पलंग पर पड़ी हुई मिली। घटना के समय किशोर का पिता बाजार गया हुआ था जब वह वापस लौटा तो उसे बेटे का शव पलंग पर पड़ा दिखा। मामले को लेकर पिता ने तीन लोगों पर हत्या के आरोप लगाए हैं।
मृतक के पिता दयाचंद जाटव ने बताया कि वह फतेहपुर में रहते हैं और यही पर एक डॉक्टर की दुकान पर काम करते हैं। आज उसने अपने पुत्र मनु जाटव 17 वर्ष को बुलाया और कहा कि तुम दुकान पर बैठ जाओ मैं थोड़ी देर में आता हूं। जिसके बाद दयाचंद अपने पुत्र को दुकान पर बैठाकर बाजार चले गए। जब वह लौटकर आए तो देखा कि मनु पलंग पर बेसुध पड़ा हुआ है। जब उसके पास जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।
पिता ने लगाए हत्या के आरोप
दयाचंद ने बताया कि उसका पुत्र एग्रीकल्चर का छात्र था और 12वीं क्लास में पढ़ रहा था। उसके पुत्र की हत्या की गई है। कुछ समय से उसे बंटी, कल्लू, अभिषेक रावत धमकी दे रहे थे कि तू जिस डॉक्टर के मकान में रह रहा है उसे खाली कर दें। अगर खाली नहीं किया तो तुझे या तेरे बच्चे को मार देंगे। मामले को लेकर उक्त लोगों पर पहले भी एफआईआर दर्ज करवाई थी। आज उन्होंने मेरे पुत्र की हत्या कर दी।
मनु जाटव पिता दयाचंद जाटव उम्र 17 निवाज़ी फतेहपुर जाटव मोहल्ला मनियर फतेहपुर 12th का छात्र था एग्रीकल्चर से फतेहपुर में पिता डॉक्टर के यहां काम करते थे, पिता मार्केट गए थे लौट कर देखा तो बेड पर पड़ा हुआ मिला ।
इनका कहना है
हम मौकाए वारदात पर गए। यहां हमने देखा कि किशेार की लाश पलंग पर पड़ी हुई है और पंखे से एक लेजम भी लटक रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। चूंकि परिजनों ने आरोप लगाए हैं जिसकी हम जांच कर कार्रवाई करेंगे। वहीं पुराना विवाद भी सामने आ रहा है। फिलहाल लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
सुनील खेमरिया, टीआई कोतवाली






Be First to Comment