Press "Enter" to skip to content

घर से लापता युवक का कुएं में मिला शव, परिजन गए थे शादी में / Shivpuri News

शिवपुरी। पोहरी अनुविभाग अंतर्गत आने वाले सिरसौद में घर से लापता युवक का शव आज कुएं में उतराता मिला। जानकारी के अनुसार नवलसिंह जाटव पुत्र दोमा राम जाटव 39 वर्ष निवासी सिरसौद बीती रात घर से लापता हो गया था। सुबह जब गांव के लोग कुएं के पास गए तो उन्होंने शव को पानी में उतराता देखा। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां शव को कुएं से बाहर निकलवाया गया। जब शव की पहचान की तो पता चला कि उक्त मृतक युवक नवलसिंह निवासी सिरसौद का है। मृतक के भाई प्रेम जाटव ने बताया कि उसका भाई अक्सर अपने रिश्तेदारों के यहां चला जाया करता था। बीते रोज भी जब वह घर से गया तो हमें लगा कि अपने रिश्तेदारों के यहां गया हुआ था। वहीं मृतक के परिजन शादी में शामिल होने के लिए आकुर्सी गए हुए थे और वह घर पर अकेला था। सुबह ग्रामीणों ने बताया कि उनका भाई का शव कुएं में पड़ा हुआ है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!