Press "Enter" to skip to content

पूर्व सैनिक एवं जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश / Shivpuri News

कारगिल युद्ध में भी अपना पराक्रम दिखा चुका था सैनिक

सैनिक युद्ध से सकुशल लौटा राजनीतिक युद्ध ने ले ली जान

शिवपुरी। खनियांधाना क्षेत्र के बामोरकला निवासी पूर्व सैनिक एवं जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गौरतलब है कि पूर्व सैनिक जिला पंचायत सदस्य की उम्मीदवारी के लिए तैयारी कर रहा थे लेकिन पिछले 3 दिन से अपने घर से लापता थे। परिवार जनों को कहना है कि हम एक आवश्यक काम से भोपाल गए हुए थे भोपाल से लौटते ही मृतक के लापता होने की सूचना हमारे द्वारा बामोर कला थाने को की गई। पुलिस ने जब छानबीन की तो एक अज्ञात लाश गताझलकुई के पास जंगल में प्राप्त होने की सूचना मिली। पहचान करने के लिए जब लोगों को बुलाया गया तब हम लोगों को ज्ञात हुआ कि मृतक पूर्व सैनिक ही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक की हत्या कर पहले जलाने का प्रयास किया गया उसके पश्चात एक बड़े पत्थर से बांधकर कुएं में फेंक दिया गया जो कि साफ नजर आता है। फिलहाल बामोरकला पुलिस ने मर्ग कायम कर डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए खनियाधाना भेज दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!