Press "Enter" to skip to content

कुएं में गिरे बेटे को बचाने कूदा पिता, चोट लगने से बेटे की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी। रन्नौद के टोकनी गांव के पास 40 साल का एक युवक अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गया। मौके पर मौजूद उसका 60 साल का पिता भी बेटे को बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी लेकिन मुंह में चोट लगने और पानी में डूबने से बेटे की मौत हो गई।

रन्नौद थाना प्रभारी योगेंद्रसिंह सेंगर ने बताया कि गब्बर 40 वर्ष पुत्र बसईलाल पारदी निवासी टोकनी की कुएं में गिरकर मौत हो गई। मृतक के पिता बाईसलाल पारदी ने बताया कि दोपहर 2 बजे रन्नौद से लौटते वक्त रास्ते में कुएं के किनारे पेडत्र की छांव में सुस्ताने बैठ गए। गब्बर पारदी अचानक अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गया। बेटे को गिरता देख बचाने के लिए बसईलाल भी उपर से कूद गया। मुुंह में चोट लगने की वजह से गब्बर सिंह की पानी में डूबने से मौत हो गई। पिता ने शव ढूंढा, लेकिन जब नीं मिला तो मदद के लिए चिल्लाता रहा। करीब आधा घंटे बाद राहगीर महिला ने आवाज सुन ली। गांव वालो को सूचना देकर बसईलाल को कुएं से बाहर निकलवाया। बाद में गब्बरसिंह का शव भी बाहर निकलवाया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!