Press "Enter" to skip to content

पिछड़ा वर्ग मोेर्चा भाजपा की रीढ़ है: हमीर सिंह पटेल / Shivpuri News

शिवपुरी। पिछड़ा वर्ग मोेर्चा भाजपा की रीढ़ है। प्रदेशभर में ओबीसी वर्ग की बड़ी तादाद है। अब सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओें को घर-घर जाकर भाजपा सरकार की योजनाओं को लोगों को बताना है एवं उनका लाभ भी दिलवाना है। भाजपा सरकार ओबीसी की हितैषी भी है, यही कारण है कि आरक्षण मेें भी इसका लाभ मिला है। लोगों को यह भी बताना है कि सरकार ओबीसी के साथ-साथ हर वर्ग केे लिए तत्पर है। ये बात आज भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा केे प्रदेश उपाध्यक्ष और ग्वालियर संभाग प्रभारी हमीर सिंह पटेल ने शिवपुरी में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक में कही।
जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम, मध्य प्रदेश शासन में मंत्री सुरेश राठखेड़ा, मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील वर्मा प्रदेश मीडिया प्रभारी पवन कुमार सेन, जिला महामंत्री और मोर्चा प्रभारी सोनू बिथरे, पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष संजय कुशवाह, मंडल अध्यक्ष आकाश राठौर मंचासिन थे। सर्वप्रथम सभी मंचासीन पदाधिकारियों ने पितृ पुरुषों के चित्रों पर माल्यर्पण किया। उसके बाद जिलाध्यक्ष संजय कुशवाह द्धारा स्वागत भाषण दिया व अतिथियों का स्वागत किया।

भाजपा शिवपुरी जिला महामंत्री और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रभारी सोनू बिथरे ने उपस्थित पदाधिकारियोें को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने ओबीसी वर्ग कोे आरक्षण में लाभ दिया है। चुनावों में भी भाजपा की विचारधारा वाले उम्मीदवार मैदान में उतरे और उन्हें जीत दिलाने के लिए पिछड़ा वर्ग मोेर्चा भी मैदान में डट जाएं। नगरीय निकायों में भी भाजपा हर वार्ड से जीते, ऐसी ही कोशिश एवं ऐसी ही तैयारियां होनी चाहिए। मंच का संचालन महामंत्री वीरेंद्र रावत बैठक आभार व्यक्त महामंत्री पंकज लोधी जी ने किया इस कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी जीतू राठौर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष सोनू राठौर , जिलाउपाध्यक्ष रामअवतार, देवेंद्र यादव, जिलामंत्री महेंद्र शिवहरे, गजेंद्र सेन, कोषाध्यक्ष अमन राठौर, प्रमोद कुशवाह, कृष्णा रजक, अमन राठौर, लकी शिवहरे, टेनी कुशवाह, हिरदेश धाकड़, विकास राठौर, कुलदीप यादव, प्रभात झा, नयन सेन आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!