शिवपुरी| इन दिनों यातायात विभाग द्वारा संपत्ति विरूपण के साथ-साथ वाहनों से नाम पट्टिका और हूटर हटवाने की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ग्वालियर बायपास पर शुक्रवार दोपहर 5 से 6 वाहनों पर कार्रवाई की गई। यातायात प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि आचार संहिता लग जाने के बाद अब वाहनों में ना तो हूटर लगा सकते हैं और न ही किसी भी राजनीतिक दल, पुलिस-प्रेस या जाति लिखे वाहनों को सड़क पर दौड़ा सकते हैं। ऐसे वाहनों को रोककर कार्रवाई जारी है। ग्वालियर बायपास पर स्कॉर्पियो गाड़ी क्रमांक एमपी 07 सीके 2576 पर पुलिस लिखा हुआ उसे हटाया गया। इसके साथ कुछ वाहनों से हूटर हटवाने की कार्रवाई भी की गई।

पुलिस लिखी स्कॉर्पियो और हूटर लगे वाहन को रोककर की कार्रवाई / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News





Be First to Comment