Press "Enter" to skip to content

आठ साल के बालक को‎ ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला‎ / Shivpuri News

शिवपुरी‎। पिछोर थाना क्षेत्र के रेवई‎ खिरियापुरा गांव में मां के संग‎ पैदल जा रहा 8 साल का बच्चा‎ ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ‎ गया। पहिए के नीचे आने से बच्चे‎ की घटना स्थल पर ही दर्दनाक‎ मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर‎ चालक के खिलाफ गैर इरादतन‎ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामला‎ विवेचना में ले लिया है।‎ जानकारी के मुताबिक कृष्णा‎ (8)पुत्र संतोष केवट निवासी‎ रेवई का खिरियापुरा शुक्रवार की‎ दोपहर 2.30 बजे अपनी मां के‎ संग पैदल जा रहा था। ट्रैक्टर‎ चालक ने तेजी एवं लापरवाही‎ पूर्वक चलाते हुए बच्चे में टक्कर‎ मार दी। जमीन पर गिरने के बाद‎ ट्रैक्टर का पहिया कृष्णा के शरीर‎ से होकर निकल गया। पहिए के‎ नीचे आकर कुचल जाने से कृष्णा‎ की मौके पर ही मौत हो गई।‎

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!