Press "Enter" to skip to content

सियार ने हमला कर महिला काे किया घायल, पालतू श्वान ने बचाई जान / Pohari News

शिवपुरी। पोहरी के बछौरा गांव की घटना पोहरी के बछौरा गांव में एक सियार ने खेत पर अकेली बैठकी महिला पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। लेकिन महिला के साथ खेत पर मौजूद पालतू श्वान ने सियार पर जवाबी हमला कर दिया और महिला की जान बचा ली। इसके बाद परिजन ने घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी भर्ती कराया।

रामप्यारी (55) पत्नी कैलाश जाटव निवासी ग्राम बछौरा शुक्रवार की दोपहर 1.30 से 2 बजे के बीच खेत पर बैठी थीं। अचानक सियार ने आकर हमला कर दिया। महिला पर हमला होते देख खेत पर मौजूद पालतू श्वान ने सियार पर जवाबी हमला कर दिया। श्वान के हमले से घबराकर सियार मौके से भाग निकला और महिला जान बच गई।

घायल रामप्यारी जाटव को परिजन इलाज कराने जिला अस्पताल लेकर आए, जहां भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। वफादारी की घटना का पता चलने पर हर कोई पालतू श्वान की तारीफ कर रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!