Press "Enter" to skip to content

साइकिलिंग भी हमें स्वस्थ रखने में सहायक है- राजेश सिंह चन्देल / Shivpuri News

नेहरू युवा केन्द्र ने विश्व साइकिल दिवस पर निकाली साइकिल रैली

शिवपुरी। नेहरू युवा केन्द्र शिवपुरी द्वारा विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर अमर शहीद तात्या टोपे स्मारक से साइकिल रैली शुक्रवार को प्रारंभ की गई। इस रैली को पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चन्देल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चन्देल ने संबोधित करते हुए कहा कि साइकिलिंग भी हमें स्वस्थ रखने में सहायक है। आज हम छोटे-छोटे कार्य से जाने के लिये पेट्रोल वाहन का उपयोग करते है जिससे आर्थिक हानि तो होती ही है। इसके अलावा पर्यावरण पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है व हमारा शरीर भी कमजोर होता है। आज मोटर वाहनों से वैश्विक स्तर पर हर रोज बदतर हो रहे प्रदुषण से पर्यावरण को संरक्षित करने हेतु भी साइकिंलिंग कारगर उपाय है। हमारे विशाल जनसंख्या वाले देश में साइकलिंग को बढावा देने से फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के उपायों को भी बढ़ावा मिलेगा। हमें चाहिए कि हम खुद तो अधिक से अधिक साइकिल चलायें इसके अलावा लोगों को भी साइकिल चलाने हेतु प्रेरित करें।

साइकिल रैली अमर शहीद तात्याटोपे स्मारक से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गाे गुरुद्वारा चौराहा, माधव चौक, कोर्ट रोड, अस्पताल चौराहा होते हुए गांधी पार्क में समाप्त हुई। यह कार्यक्रम देश के 75 मुख्य ऐतिहासिक महत्व के स्थलों पर आयोजित किया जा रहा है जिसके तहत शिवपुरी जिले के लिये अमर शहीद  तात्या टोपे स्मारक पर आयोजन का चयन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना, नेहरू युवा केन्द्र, जिला खेल विभाग व खेल संस्थाओं के युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!