Press "Enter" to skip to content

पत्नी को बेच दिया गांव वालों ने, पति पहुंचा एसपी के पास / Shivpuri News

शिवपुरी। देवसिंह जाटव निवासी ग्राम बूडदा थाना बैराड़ ने एसपी को आवेदन के माध्यम से अपनी फरियाद सुनाते हुए बताया कि उसकी पत्नी काजल जाटव को हरविलास मुढेरी, अमरसिंह कुंअरपुर, लाखन मुढेरी, फूलवती, कमलेश बूडदा बहला—फुसलाकर भगा ले गए। हमारा एक बच्चा व एक बच्ची है। घटना वाले दिन यानि 12 मई को मैं घर पर नहीं था। मेरी बहन को भताई बनने का सामान लेने गया था तो मैं घर पर नहीं आ पाया और उसी दिन मेरी पत्नी को उक्त लोग बहला—फुसलाकर ले गए। आज मेरा बच्चा बिना मां के तड़ रहा है। बच्ची को वह अपने साथ ले गए है। साथ ही घर में रखे नकदी 25 हजार, 500 ग्राम चांदी, करधौनी, पायल 300 ग्राम, 100 ग्राम गुच्छा, 8 ग्राम का मंगलसूत्र भी अपने साथ ले गई। युवक ने एसपी से पत्नी व बच्ची को वापस दिलवाए जाने की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!