Press "Enter" to skip to content

पति ने कर ली दूसरी शादी, पहली पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला, नहीं हो रही कार्रवाई / Shivpuri News

शिवपुरी। एसपी आफिस में आज एक अजीबो—गरीब मामला सामने आया। यहां एक महिेला अपने पति की शिकायत लेकर पहुंची और उस पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। महिला के अनुसार उसकी पहली शादी ग्वालियर में हुई थी लेकिन 20 साल पहले उसके पति की मौत हो गई। पति की मौत के बाद उसकी मानसिक हालत खराब हो ई। इस दौरान मामा ससुर का लड़का सुघरसिंह और मेरा इलाज कराया। इसी दौरान हम दोनों में प्यार हो गया। सुघरसिंह कारीगर का काम करता है। लेकिन अब सुघरसिंह ने दूसरी शादी कर ली है। वह टाटा नगर से 4 माह पहले महिला रानू उर्फ उमा को अपने साथ ले आया। मामले को लेकर थाना में शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं है।

गीता चंदेल पत्नी सुघरसिंह चंदेल निवासी फतेहपुर कलारी के पास ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि पति सुघरसिंह चंदेल ने दूसरी शादी कर ली है एवं मेरा फोन नंबर किसी अन्य व्यक्तियों को देता है और पास पास अन्य लोगों के फोन आते हैं और अश्लील बातें करते हैं। मामले को लेकर थाना कोतवाली में आवेदन दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मेरा पति आए दिन परेशान कर रहा है और मुझे जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसलिए मेरे पति के खिलाफ कार्रवाई करें।

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!