Press "Enter" to skip to content

रोड क्रॉस कर रहे ट्रक चालक में बाइक सवारों ने मारी टक्कर, चार घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर शिवपुरी जिला अस्पताल से आ रही है। यहां एक ट्रक चालक को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। ट्रक चालक संजय निवासी तारकेश्वरी कॉलोनी शिवपुरी ने बताया कि वह ट्रक से झांसी की ओर जा रहा था। निवाड़ी आने पर उसने ट्रक रोक दिया और खाना खाने के लिए रोड क्रॉस कर रहा था तभी सामने से आ रही तीन बाइक सवारों ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रक चालक संजय जमीन पर गिरकर चोटिल हो गया वहीं बाइक सवार भी गिरकर घायल हो गए। घायलों की जानकारी मिलेते ही डायल 100 मौके पर पहुंची जहां घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। संजय ने बताया कि बाइक सवारों के परिजन उसके पास आए थे और बोले कि तुम्हारा संपूर्ण इलाज का खर्च उठाएंगे। इतने में ही निवाड़ी में रहने वाला मेरा दामाद आ गया और उसने मुझे आज सुबह जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!