शिवपुरी. खबर शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाब साहब रोड से हैं यहाँ हम आपको बता दें कि युवक में बाइक चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी और उसके बाद में बाइक चालक फरार हो गया युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के अनुसार प्रताप यादव पुत्र देव सिंह यादव उम्र 29 साल निवासी पीएस होटल के पीछे ने बताया कि वह वैसे तो गुना का निवासी है लेकिन माइक्रोफाइनेंस कंपनी में काम करता है और पीएस होटल के पीछे रहता है एक ग्राहक का उसके पास फोन आया और वह किस्त लेने नवाब साहब रोड पर गया हुआ था तभी बाइक खड़ी करके साइड में खड़ा हुआ सामने से तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक चालक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी और बाइक चालक फरार हो गया मौके पर लोगों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार जारी है.






Be First to Comment