Press "Enter" to skip to content

आटो चालक का बैलेंस ​बिगड़ा, सिंध में गिरा / Kolaras News

कोलारस‎। थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम‎ भडौता में मंगलवार को अनियंत्रित‎ होकर एक ऑटो सिंध नदी पुल‎ पर गिर गया। इससे ऑटो चालक‎ घायल हो गया है। जानकारी के‎ अनुसार एक हरे रंग का ऑटो‎ सवारियां छोड़कर खरेह से‎ शिवपुरी की ओर आ रहा था।‎ तभी ऑटो अनियंत्रित होकर‎ अचानक ऑटो पुल में जा गिरा।‎ इससे ऑटो चालक गंभीर रूप से‎ घायल हो गया। घटना की सूचना‎ मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस‎ ने तत्काल गंभीर ऑटो चालक को‎ कोलारस स्वास्थ्य केंद्र में उपचार‎ के लिए भर्ती कराया। जहां पर‎ उसका उपचार जारी है, लेकिन‎ चालक की गंभीर हालत होने से‎ उसका नाम व पता नहीं चल‎ सका है।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!