शिवपुरी। मंगलवार को आयोजित जनसनवाई में फक्कड़ कॉलोनी की महिलाएं पहुंची। यहां एक आवेदन के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करवाई और कलेक्ट्रेट में नारे लगाते हुए कहा कि पानी नहीं तो वोट नहीं।
फक्कड़ कॉलोनी की रहने वाली महिलाओं ने बताया कि वह पानी की समस्या से काफी परेशान है। उन्हें व उनके बच्चे दिन भर पानी की जुगत में फिरते हैं। कभी छतरी, बाणगंगा तो कभी भदैयाकुंड से पानी भरकर लाते हैं। मामले को लेकर नगर पालिका से लेकर पार्षद भानू दुबे से भी फरियाद की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अगर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो हम नगर पालिका के चुनाव में वोट नहीं देंगे।






Be First to Comment