शिवपुरी। साहब…! मेरे मायके में रहने वाला छोटू मुझे परेशान कर रहा है। शादी में उसने मेरे साथ में फोटो व वीडियो बना लिया और अब पति से कह रहा है कि वह मुझे छोड़ दे नहीं तो उसने जो फोटो व वीडियो बनाए हैं उसे वायरल उसे वायरल कर देगा। यह बात निशा बानो पत्नी साकिर शाह निवासी ग्राम सुनारी तहसील नरवर ने कही।
निशा ने बताया कि वह अपने मायके में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। उसी समय पड़ोस में रहने वाले छोटू शाह द्धारा मेरे मोबाइल पर फोटा व वीडियो बना लिया जिसका उसे पता नहीं चला। अब छोटू मेरे पति को धमकी दे रहा है कि मुझे तुम्हारी बीबी अच्छी लगती है उसे छोड़ दो और उसके पेट में जो बच्चा है उसे गिरवा दो। अगर ऐसा नहीं किया तो उसने जो वीडियो, फोटो खींचे है उसे वायरल कर देगा। मामले को लेकर थाने में शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं छोटू जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।






Be First to Comment