Press "Enter" to skip to content

नपा सफाईकर्मी पहुंची जनसुनवाई में, बोली नहीं मिला 5 माह से वेतन, खाने के भी लाले पड़े / Shivpuri News

शिवपुरी। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में नगर पालिका की सफाईकर्मी पहुंची। यहां उसने बताया कि उसे 5 माह से वेतन नहीं मिला है जिस कारण भूखों मरने की स्थिति पैदा हो गई है। वहीं सीएमओ भी हमारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। इसलिए हमें वेतन दिलवाया जाए।

कृष्णा निवासी कोतवाली के पीछे ने बताया कि वह नगर पालिका परिषद शिवपुरी में सफाई के पद पर कार्यरत है, लेकिन उसका वेतन पिछले 5 माह से नहीं दिया जा रहा है जिस कारण बच्चों के भरण—पोषण में काफी परेशानी आ रही है। जब इस संबंध में सीएमओ के पास बातचीत करने के लिए गए तो कोई स्पष्ट जबाव नहीं दिया और बोले कि सैलरी मिल जाएगी लेकिन नहीं मिल रही है। इसलिए मेरा वेतन दिलवाया जाए जिससे मुझे आर्थिक परेशानी से राहत मिल सके।

कृष्णा कोतवाली के पीछे नगर पालिका में 5 महीने से सफाईकर्मी 14 नं. वार्ड 6200 सीएमओ नहीं सुनते कुछ भी नहीं कह रहे अगले महीने भेज देंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!