Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया / Shivpuri News

भृगु भवन,फिजिकल रोड पर हुई विशेष पूजा अर्चना एवं समाज की प्रतिभाओं का किया गया सम्मान

शिवपुरी। शिव की नगरी शिवपुरी में भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया । सुबह प्रातः 9:30 बजे भृगु भवन, फिजिकल रोड पर भगवान परशुराम जी की विशेष पूजा अर्चना की गई ।

पूजा अर्चना के पश्चात, ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं जिन्होंने समाज में उत्कृष्ट कार्य किया है एवं अभी हाल ही में सिविल जज की परीक्षा में पास होकर समाज का गौरव बढ़ाने वाले दोनों सिविल जजों का, पत्रकार और शोभा यात्रा में आर्थिक रूप से सहयोग कर रहें समाज बंधुओं का इस मौके पर भव्य अभिनंदन और सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 पुरुषोत्तम दास जी महाराज, समाज के प्रदेश संयोजक राम जी ब्यास,वरिष्ठ भाजपा नेता धैर्यवधन शर्मा,भाजपा जिला महामंत्री सोनू बिरथरे एवं अन्य वरिष्ठ समाज बंधुओं द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुए एक दूसरे को भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और समाज हित में कार्य करने को कहा और आगामी 5 तारीख को भगवान परशुराम जी की विशाल शोभायात्रा में घर घर से ब्राह्मण समाज के लोगों को शामिल होने के लिए कहा गया ।

इस अवसर पर काफी संख्या में समाज बंधुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम का संचालन पंडित महावीर मुद्रगल द्वारा किया गया ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!