Press "Enter" to skip to content

खेत पर जाने की कहकर निकले युवक का जामुन के पेड़ पर लटका मिला शव / Shivpuri News

शिवपुरी। इंदार थाने के बरौदिया गांव में 21 साल का युवक रविवार की‎ शाम घर से खेत पर जाने की कहकर निकला। युवक का शव जामुन के‎ पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला है।‎ जानकारी के मुताबिक करन (21) पुत्र खैरू यादव निवासी ग्राम‎ बरौदिया रविवार की शाम 7 बजे खेत की कहकर घर से गया था। खेत पर‎ जामुन के पेड़ से फांसी के फंदे से लटका मिला। युवक ने फांसी किस‎ कारण लगाई है, फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने सोमवार को‎ पीएम कराकर मर्ग कायम कर लिया है।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!