Press "Enter" to skip to content

लाडली लक्ष्मी उत्सव सप्ताह के तहत आंगनबाड़ी केंद्र मदकपुरा में स्वरूचि भोज प्रोग्राम अयोजित / Shivpuri News

शिवपुरी। जिला प्रोग्राम आफिसर देवेन्द्र सुंदरियाल ने लाडली लक्ष्मी बालिकाओं के साथ स्वरूची भोज किया इस अवसर पर उन्होंने कहा की लाडली लक्ष्मी योजना के 15 वर्ष पूरे होने पर मध्य प्रदेश शासन के द्वारा पूरे प्रदेश में लाडली लक्ष्मी उत्सव सप्ताह मनाया जा रहा है जो कि आज से प्रारम्भ हुआ है जिसमे की पूरे सप्ताह अनेक गतिविधियो का आयोजन होना है जिसका मुख्य उद्देश्य बालिका शिक्षा को बढावा देना एवं बाल विवाह को रोकना है इस सप्ताह में समाज के हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली बालिकाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। आज मदकपुरा आदिवासी बस्ती वार्ड क्रमाक 16 परियोजना शिवपुरी शहरी में 8 बालिकाओं को लाडली लक्ष्मी योजना का प्रमाण पत्र डीपीओ सुंदरियाल ने प्रदान किया इसके साथ शक्ति शाली महिला संगठन के रवि गोयल ने लाडली लक्ष्मी बालिकाओं को पेंटिंग किट उपहार में प्रदान किया एवं बालिकाओं से अपनी पढ़ाई निरन्तर जारी रखने एवम बाल विवाह का विरोध करने की अपील करी। प्रोग्राम में शिवपुरी शहरी की पर्यवेक्षक मधु यादव एवं निवेदिता मिश्रा उपस्थित रही इसके साथ ही लाड़ली लक्ष्मी योजना की हितग्राही एक दर्जन बालिकाओं ने स्वरुचि भोज में भाग लिया। इस अवसर पर आगनवाड़ी वर्कर रजनी वर्मा, रजनी सेन एवम जिला एमजीसीए की सदस्या श्रद्धा जादौन एवं लव कुमार वैष्णव ने भाग लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!