Press "Enter" to skip to content

सहारा चिटफंड कंपनी से लोगों का भुगतान दिलाए जाने के लिए मंत्री सिंधिया को लिखा पत्र / Shivpuri News

सिंधिया के प्रयास से मुरैना में लोगों को सहारा से पैसा वापिस मिल चुका है

शिवपुरी/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेन्द्र शर्मा ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर उनसे शिवपुरी गुना अशोकनगर जिले के सहारा चिटफंड के निवेशकों को उनका फँसा हुआ पैसा वापिस दिलवाने की माँग की है।

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधियाको भेजे गये पत्र में भाजपा नेता सुरेन्द्रशर्मा ने उनसे आग्रह किया है कि विगत दिनों मुरैना जिले के कैलारस जौरा, सबलगढ़, अंबाह व पोरसा के लोगों ने आप से मुलाकात की। यह सभी वे पीड़ित थे जिन लोगों का सहारा इंडिया कंपनी में पैसा निवेश है और कंपनी उनका पैसा वापस नहीं लौटा रही है। पुलिस और प्रशासन से शिकायत के बाद भी पीड़ितो को न्याय नहीं मिल पा रहा था। आपके द्वारा न केवल इन लोगों की समस्या को गंभीरता से सुना गया बल्कि तत्काल संबंधित विभाग के आला अधिकारियों को इस संबंध में उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

पत्र के द्धारा सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि शिवपुरी, गुना व अशोकनगर जिले में भी लाखों लोगों का करोड़ों रुपया सहारा इंडिया कंपनी में निवेश है और कंपनी उसे वापस नहीं लौटा रही है। इन लोगों में आदिवासी सहरिया वर्ग के भी काफी लोग शामिल है। पुलिस इस संबंध में f.i.r. तो दर्ज करती है लेकिन उसके बाद आगे कोई कार्यवाही नहीं हो रही जिसके चलते निवेशकों का पैसा वापस नहीं लौट पा रहा है। मेरा आपसे विनम्र आग्रह है कि इस संबंध में उचित कार्रवाई कर गुना, शिवपुरी व अशोकनगर जिले के सहारा मे निवेश करने वालों के लिए भी कार्रवाई करवाने का कष्ट करें ताकि उन लोगों का वर्षों से संचित धन वापस मिल सके।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!