Press "Enter" to skip to content

कलेक्टर की बेटी कोरोना पॉजीटिव, एक्टिव केस 8 / Shivpuri News

शिवपुरी। चौथी लहर की सुगबुगाहट के बीच‎ बुधवार को तीन रिपोर्ट कोरोना‎ पॉजिटिव आईं हैं। जीएमसी शिवपुरी‎ से जारी 66 सैंपल टेस्ट में तीनों‎ पॉजिटिव केस निकले हैं। जिसमें‎ शिवपुरी कलेक्टर की बेटी और दो‎ गर्भवती महिलाएं शामिल हैं। 10‎ अप्रैल से लेकर अभी तक कुल 16‎ पॉजीटिव केस सामने आ चुके हैंं।‎ स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को‎ जारी हेल्थ बुलेटिन में कुल 107‎ सैंपल टेस्ट में तीन पॉजिटिव केस‎ हैं। कलेक्टर की 27 साल की बेटी‎ और कपराना और ठकुरपुरा‎ निवासी दो गर्भवती महिलाएं‎ कोरोना संक्रमित पाई गईं हैं। जबकि‎ 97 रिपोर्ट निगेटिव, 5 सैंपल‎ रिजेक्ट व 2 अमान्य हैं। शिवपुरी में‎ एक्टिव केस बढ़कर 8 हो गए हैं।‎ पांच मरीज होम आइसोलेशन में‎ रह रहे हैं जबकि बुधवार को‎ पॉजिटिव निकले तीन शिफ्टिंग‎ प्रक्रिया में हैं। बता दें कि 25 अप्रैल‎ को शिवपुरी कलेक्टर कोरोना‎ पॉजिटिव आए थे। मंगलवार को‎ कोई पॉजिटिव केस नहीं था। अब‎ बुधवार को तीन संक्रमित निकल‎ आए हैं।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!