Press "Enter" to skip to content

खेत से सोलर मोटर चोरी, केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम‎ टोरिया जागीर में किसान के खेत‎ से 2 हॉर्स पावर की सोलर मोटर‎ अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।‎ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ‎ मुकदमा दर्ज कर लिया है।‎ जानकारी के अनुसार किसान‎ जंडैल पुत्र ओमप्रकाश यादव उम्र‎ 37 साल निवासी टोरिया जागीर‎ अपने खेत पर कुछ दिन पूर्व ही‎ 2 हॉर्स पावर की सोलर मोटर‎ लगवाई थी। जिसे अज्ञात चोर‎ चोरी कर ले गए। पुलिस ने चोरी‎ गई सोलर मोटर की कीमत 15‎ हजार रुपए आंकी है।‎ इधर सुरवाया थाना क्षेत्र के‎ बलारपुर मंदिर पर 8 अप्रैल को‎ दर्शन करने आए रामकिशन‎ (31) पुत्र जनवेद सिंह गुर्जर‎ निवासी प्राणपुरा भौंती की बाइक‎ चोरी हो गई। घटना के बाद‎ रामकिशन ने शिकायत दर्ज‎ कराई। इस मामले में जांच के‎ बाद पुलिस ने शनिवार को अज्ञात‎ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा‎ दर्ज कराया है।‎‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!