Press "Enter" to skip to content

चार लाख के जेवर व डेढ़ लाख के कैश के साथ पत्नी मायके से गायब, पति को प्रेमी पर शक / Shivpuri News

पति ने पुलिस को आवेदन‎ देकर पत्नी को ढूंढ़कर लाने‎ की गुहार लगाई‎

शिवपुरी।‎ मंगलम् संस्था में काम करने वाले‎ युवक की पत्नी मायके से गायब हो गई‎ है। पति का कहना है कि पत्नी अपने‎ संग चार लाख रु. कीमत के जेवर और‎ डेढ़ लाख रु. कैश लेकर चली गई है।‎ पति को अपनी पत्नी को भगाने का प्रेमी‎ पर संदेह है।‎ संतोष पुत्र गजराज सिंह यादव निवासी‎ ग्राम रायचंदखेड़ी का कहना है कि चार‎ साल पहले सरखंडी निवासी संजू पुत्री‎ सूरज यादव से शादी हुई थी। शादी के‎ बाद से कोई संतान नहीं हुई है। एक महीने‎ पहले ससुर सूरज यादव आए और पत्नी‎ संजू यादव को लेकर चले गए। 24 मार्च‎ को ससुर का कॉल आया कि लड़की संजू‎ 5 बजे बिना बताए चली गई है। उन्होंने‎ बताया कि तेंदुआ थाने में रिपोर्ट कर दी‎ है। संतोष का कहना है कि पत्नी संजू के‎ पास मोबाइल था, जिसमें मुलायम यादव‎ निवासी लोहादेवी के साथ फोटो थे।‎ मोबाइल में मुलायम यादव की सिम डली‎ हुई है। मुलायम का मोबाइल पत्नी से मैंने‎ ले लिया थे, जो अभी भी मेरे पास है। एक‎ बार निक्की यादव इयरफोन लेकर आया‎ था जो पत्नी संजू को दे गया था। मुलायम‎ का चचेरा भाई निक्की यादव भी ग्राम‎ लोहादेवी का रहने वाला है, वर्तमान में‎ शिवपुरी रहता है। संतोष का कहना है कि‎ मेरी पत्नी को ढूंढ़कर लाएं और बयान दर्ज‎ कराएं। मुलायम यादव पत्नी को भगाकर‎ ले गया है। पत्नी अपने संग करीब चार‎ लाख रु. कीमत के जेवर, डेढ़ लाख रु.‎ कैश ले गई है।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!