Press "Enter" to skip to content

बदरवास में गरीबों को बांटी खराब ज्वार / Badarwas News

शिवपुरी‎। कटनी से आई पूरी रैक व मगरौनी के‎ मिलर्स के अमानक चावल बंटने से‎ रोकने के बाद अब शिवपुरी जिले के‎ बदरवास में खराब ज्वार बांटे जाने‎ का मामला सामने आया है। शिवपुरी‎ जिले में गरीबों को खराब ज्वार बांटने‎ को लेकर प्रदेश सरकार की छवि फिर‎ से धूमिल की जा रही है।‎ खाद्य विभाग के जिला आपूर्ति‎ अधिकारी विपिन पटेल खराब‎ चावल का सैंपल लेकर लौट आए‎ हैं। लेकिन इस मामले में अभी तक‎ किसी तरह की कार्रवाई प्रस्तावित‎ नहीं की जा रही है। इधर कोलारस‎ विधायक वीरेंद्र रघुवंशी का अपनी‎ विधानसभा में गरीबों को खराब‎ ज्वार बंटने पर कहना है कि वह‎ इसकी पूरी जानकारी लेंगे। प्रशासन‎ द्वारा भाजपा सरकार की जिस तरह‎ छवि धूमिल की जा रही है, उसे‎ जनता पर थोपने नहीं देंगे। इस‎ मामले में जो भी जिम्मेदार है, उसके‎ खिलाफ कार्रवाई कराएंगे।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!