शिवपुरी। इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन शिवपुरी द्वारा गुरुवार को खेलमंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को ज्ञापन सौंपकर जिला सैनिक कल्याण बोर्ड खोलने की मांग की है। संगठन अध्यक्ष एवं सूबेदार मेजर आनरेरी लेफ्टिनेंट चंद्रप्रकाश शर्मा ने मंत्री से कहा कि शिवपुरी के सैनिकों के हित के लिए कोई कार्य करना हो तो पहले ग्वालियर से फार्म लाकर हस्ताक्षर कराने गुना जाना पड़ता है। इसके बाद पुन: ग्वालियर में जमा कराने जाते हैं। जबकि शिवपुरी में सैनिकों की संख्या गुना से ज्यादा है। अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि जिला सैनिक कल्याण बोर्ड 6 अप्रैल 2004 को शिवपुरी से गुना स्थानांतरित हो गया, जिससे काफी असुविधा होती है। भूतपूर्व सैनिकों को काफी परेशानी होती है। वर्तमान में शिवपुरी जिले में सैनिकों की संख्या गुना से अधिक है। सैनिक कल्याण बोर्ड शिवपुरी में खोलने की मांग को लेकर मंत्री ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
मंत्री जी, ग्वालियर से फार्म लेकर गुना दस्तखत कराने जाते हैं, फिर ग्वालियर जमा करना पड़ता है / Shivpuri News




