गंभीर हालत के चलते बच्चा ग्वालियर रैफर
शिवपुरी| करैरा के मछावली गांव में जन्मदिन के कार्यक्रम में बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात दो युवक अवैध कट्टे से हर्ष फायर कर रहे थे। दोनों के बीच छीना-छपटी होने लगी और इसी बीच ट्रेगर दबने से गोली चल गई। गोली 12 साल के बच्चे की आंख में जाकर धंसी। गंभीर हालत के चलते बच्चे को ग्वालियर रेफर किया है।
फरियादी माया शिव (40) पुत्र इमरतलाल परिहार निवासी ग्राम दबरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 6-7 अप्रैल की दरम्यानी रात 12 से 1 बजे भगवत लोधी के नाती का जन्मदिन था। आरकेस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान मछावली गांव से आए रिश्तेदार लोकेंद्र लोधी व नरेंद्र लोधी बच्चे का पलना लेकर आए थे। कार्यक्रम में दोनों नाचने लगे, तभी लोकेंद्र व नरेंद्र के बीच छीना छपटी हुई और कट्टे का ट्रेगर दब गया। कट्टा चलने से सामने बैठे 12 साल के बेटे उमाशंकर परिहार की दाहिनी आंख में गोली लग गई। पिता माया शिव ने बताया कि नेमसिंह लोधी के संग बच्चे को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने रेफर कर दिया। पुलिस ने लोकेंद्र और नरेंद्र लोधी के खिलाफ धारा 308 ताहि 3(2)(व्हीए) एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।






Be First to Comment