Press "Enter" to skip to content

पुलिस के नाम पर 1 लाख ठगने वाला साबिर का हाइवे किनारे 1.30 करोड़ की जमीन पर कब्जा कर बना रहा था फार्म हाउस, ढहाया / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी‎ बैराड़ क्षेत्र में युवती के लापता हाेने के मामले में‎ पुलिस के नाम पर 1 लाख रुपए ठगने वाला आरोपी‎ भू-माफिया भी निकला। आरोपी साबिर खान ने‎ सतनवाड़ा के पास फोरलेन हाइवे किनारे 1.30 करोड़‎ रु. कीमत की जमीन पर अतिक्रमण कर रखा था।‎ उसने इस जगह पर पक्का निर्माण कर लिया था और‎ धीरे-धीरे इस जमीन पर फार्म हाउस विकसित कर‎ रहा था। प्रशासन व पुलिस ने रविवार काे माैके पर‎ पहुंचकर निर्माण तोड़कर सात बीघा सरकारी जमीन‎ मुक्त करा ली है। इसके अलावा पॉक्सो एक्ट के‎ आरोपी का मकान तोड़कर वनभूमि की आधा बीघा‎ जमीन से कब्जा हटा दिया गया है।‎

धोखाधड़ी के आरोपी साबिर खान (67) पुत्र‎ अजीज खां निवासी बैराड़ हाल निवास कल्लन शॉप‎ फैक्ट्री के पास पुरानी शिवपुरी ने सतनवाड़ा में‎ फोरलेन हाइवे किनारे 7 बीघा सरकारी जमीन पर‎ कब्जा कर लिया था। वह इस जमीन पर अवैध‎ कब्जा कर खेती कर रहा था। नायब तहसीलदार ने‎ पहले उसे नोटिस जारी किया। रविवार को सतनवाड़ा‎ पुलिस के साथ जाकर फोरलेन किनारे 1.30 करोड़‎ रुपए कीमत की जमीन को मुक्त करा दिया। इसी तरह‎ जसवंत पुत्र मेहरबान आदिवासी निवासी ग्राम एरावन‎ द्वारा आधा बीघा वन भूमि कब्जाकर मकान बना‎ लिया था। प्रशासन ने रविवार को यह जमीन भी‎ अतिक्रमणमुक्त करा ली है। पॉक्सो एक्ट मामले में‎ आरोपी जसवंत आदिवासी जेल में बंद है।‎

भू-माफिया साबिर पुलिस‎ केस में किसान से 1 लाख‎ रु. वसूल चुका‎ किसान धनीराम शाक्य निवासी‎ हुसैनपुर का भाई वीरू शाक्य‎ (22) गांव की ही नाबालिग‎ लड़की को भगाकर ले गया था।‎ पुलिस दबाव के चलते परिवार‎ से पूछताछ से बचाने के नाम‎ पर आरोपी साबिर खान ने एक‎ लाख रुपए वसूल लिए थे।‎ टीआई को पैसे देने के नाम पर‎ रकम वसूलने के बाद भी‎ पुलिस दबिश देने पहुंची, तब‎ इस बात का खुलासा हुआ कि‎ आरोपी साबिर ने धोखाधड़ी‎ करके एक लाख रु. ऐंठ लिए‎ हैं। मामले की शिकायत के बाद‎ आरोपी साबिर के खिलाफ‎ बैराड़ थाना पुलिस ने धोखाधड़ी‎ व एससी-एसटी एक्ट के तहत‎ केस दर्ज किया था।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!