Press "Enter" to skip to content

सगाई के बाद युवती लापता,‎ पिता ने मंगेतर पर जताया संदेह‎ / Shivpuri News

शिवपुरी।‎ बैराड़ कस्बे से 21 साल की युवती‎ लापता हो गई है। घर वालों ने लड़की‎ की सगाई कर दी थी। पिता को मंगेतर‎ पर संदेह है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज‎ कर तलाश शुरू कर दी है।‎ फरियादी कल्ला पुत्र अंता रजक‎ निवासी ग्राम बैचाई हाल पाल‎ धर्मशाला कालागढ़ बैराड़ ने रिपोर्ट‎ दर्ज कराई है कि उसकी लड़की पूनम‎ रजक (21) की सगाई सिरसौद गांव‎ के नितिन रजक से कर दी थी। 27‎ मार्च की रात 8 बजे लड़की घर से‎ बाजार की कहकर निकली और फिर‎ वापस घर नहीं लौटी। नाते-रिश्तेदारी‎ में तलाश किया तो कहीं भी पता नहीं‎ चला। कल्ला को अपनी बेटी के‎ गायब होने पर नितिन रजक पर संदेह‎ है।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!