शिवपुरी। आश्रम से लापता हुई झारखंड की पांच युवतियों में से तीन का तो पता चल गया है लेकिन अभी भी दो लापता है। बताया जाता है कि इन लड़कियों को चूड़ी फैक्ट्री में काम दिलाने के बहाने शिवपुरी लाया गया था। सूत्रों के मुताबिक जिस 17 साल की किशोरी को बैराड़ की महिला ने 90 हजार में खरीदा था उसे सवाई माधौपुर में अपनी बेटी के पास भेज दिया और उससे वैश्यावृत्ति करवाई गई। वहीं राजस्थान के झालाबाड़ में जिस लड़की को एक लाख रुपए में राकेश मीणा खरीदकर ले या था उससे गृहस्थी का काम तो कराया ही जा रहा था और उसी परिवार के तीन-चार लोग उसका लगातार शारीरिक शोषण कर रहे थे। झारखंड की भरसूला थाना पुलिस गुरूवार की शाम को ही तीनों लड़कियों को अपने संग ले गई। इसके अलावा खरीद फराख्त में शामिल आरोपितों को भी गिरफ्तार कर ले जाया गया है। अभी भी दो युवतियां गायब बनी हुई है।पांचों लड़कियों की खरीद फरोख्त में सबसे अहम भूमिका उड़ीसा के राजू व व भूरा की बताई जा रही है। यानी मानव तस्करी में उड़ीसा के दो व्यक्ति और झारखंड का एक युवक शामिल है। शिवपुरी जिले में लाकर पहले कितनी और लड़कियां बेचीं, राजू और भूरा की गिरफ्तारी से इस बात का खुलासा होगा।

आश्रम से लापता किशोरी से सवाई माधौपुर में कराई की वैश्यावृत्ति, अभी भी दो लापता / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News





Be First to Comment