Press "Enter" to skip to content

बस चालक को आया नींद का झबका कंटेनर में जा घुसी बस / Kolaras News

-टोल कर्मी को आई गंभीर चोट जिला अस्पताल में उपचार जारी

कोलारस । कोलारस थाना क्षेत्र के पूरण खेड़ी टोल प्लाजा के पास ग्वालियर से गुना की तरफ जा रही यात्री बस के चालक को नींद का झबका आ जाने से गुना की तरफ जा रही बस मैं कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी गनीमत यह रही कि बस पूरी खाली थी उसमें कोई भी सवारी नहीं थी और पूरण खेड़ी टोल प्लाजा कर्मचारी बृजेश ड्यूटी पूरी करने के बाद अपने घर उसी बस में टोल प्लाजा से बैठकर जा रहा था। तभी टोल से मात्र 200 मीटर दूरी पर कंटेनर में जा घुसी बस आगे से पूर्णता रूप से क्षतिग्रस्त हो गई इस हादसे में बृजेश के पैरों में गंभीर चोट आई है जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है खबर लिखे जाने तक घायल युवक का उपचार जिला चिकित्सालय जारी हैं।

 

More from KolarasMore posts in Kolaras »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!