Press "Enter" to skip to content

दूरसंचार वाहिनी, आईटीबीपी ने किया पौधारोपण / Shivpuri News

 

शिवपुरी। दूरसंचार वाहिनी आईटीबीपी द्वारा राजीव लोचन शुक्ल उपमहानिरीक्षक के निर्देशन में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण कार्यक्रम आयाजित किया गया। इस अभियान के तहत लगभग 3 हजार पौधे शिवपुरी एवं शहर के आसपास लगाए जाएंगे ताकि शिवपुरी शहर के पर्यावरण को और अच्छा बनाया जा सके। इसी क्रम में 16 जुलाई को उपमहानिरीक्षक, स्थानीय प्रशासन एवं मंडी परिषद के सहयाेग से 150 पौधों का रोपण मंडी परिसर में किया गया। इस पौधाारोपण कार्यक्रम में दूरसंचार वाहिनी, स्थानीय प्रशासन से उमेश शुक्ला एडीएम, अरविंद वाजपेयी एसडीएम, मंडी परिषद सचिव आरपीसिंह एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर राजीव लोचन शुक्ल, उपमहानिरीक्षक ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने को कहा। उन्होंने आसपास के वातावरण को अधिक से अधिक स्वच्छ बनाने के लिए पौधे लगाने के लिए कहा।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!