एक माह पहले ही युवक ने की थी शादी, पत्नी के घरवालों की रिपोर्ट ने पुलिस ने की थी कार्रवाई
दिनारा/ थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले ग्राम दिनारा में गुरुवार को एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार सत्यवीर सिंह यादव (20) पुत्र अटल सिंह यादव निवासी दिनारा के परिजनों के मुताबिक सत्यवीर सिंह यादव ने 1 माह पहले ग्राम बेसोरा निवासी मुस्कान राजपूत से प्रेम विवाह किया था और वह राजी खुशी से घर पर निवास कर रहे थे। इसी दौरान मुस्कान के पिता ने सतवीर सिंह सहित उनके परिजनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी थी वो। इसके चलते गुरुवार को सतवीर के पिता अटल सिंह यादव को पुलिस उठा ले गई। इसी से तनावग्रस्त सतवीर ने जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई परिजनों के अनुसार सत्यवीर को इलाज के लिए झांसी ले जा ले गए जहां इलाज के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पीएम कराने व परिजनों के बयान लेने के बाद ही खुलासा किया आएगा।






Be First to Comment