शिवपुरी। हिन्दूवादी संगठन विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल के द्वारा एक आवश्यक बैठक का आयोजन सिद्धेश्वर धर्मशाला स्थित कार्यालय परिसर में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से संगठन को लेकर चर्चा की गई साथ ही सत्संग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कार्यालय सिद्धेश्वर रोड पर आयोजित सत्संग में मुख्य रूप से राम सिंह यादव जिला अध्यक्ष विहिप, नरेश ओझा विभाग संयोजक बजरंग दल, विनोदपुरी गोस्वामी जिला मंत्री विहिप, उपेंद्र यादव जिला सह संयोजक बजरंग दल, संदीप चौहान, मुकेश यादव, रजत शर्मा, नितेश गोस्वामी, रमेश कुशवाह, प्रतिक राठौर, जुझार सिंह, संदीप बाबा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान संगठन को गतिमान बनाए रखने और कोरोना काल के समय संगठन के लिए सेवा कार्य करने वालों का मनोबल भी बढ़ाया गया साथ ही कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर अभी भी जो लोग रह गए हैं उन्हें प्रेरित कर वैक्सीनेशन लगवाने के लिए संबंधित केन्द्र तक पहुंचाने को लेकर आदि सहित अन्य मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

सिद्धेश्वर धर्मशाला पर विहिप व बजरंगदल की बैठक आयोजित / Shivpuri
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News





Be First to Comment