शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले बड़ौदी क्षेत्र में बोर से पानी भरने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार 14 जुलाई को शाम के समय नीलम, किरन, रेखा एवं सुरेंद्र रावत व दूसरे पक्ष प्रियंका, नरेंद्र एवं माधवसिंह रावत में रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश के बोर से पानी भरने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना अधिक बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे के साथ गाली-गलौंज करना शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद झगड़े में तब्दील हो गया और दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लात-घूसे व लाठी बरसाना शुरू कर दिया। घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और मामले में एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज करवाया।
पहले किया प्यार, फिर शादी का वादा कर किया बलात्कार, प्रेमिका पहुंची थाने तो प्रेमी हुआ फरार
शिवपुरी। खबर फिजीकल थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां एक युवक ने एक युवती को अपने प्रेमजाल में फसाया फिर उससे शादी का वादा कर बलात्कार किया। जब युवती ने युवक से शादी करने के लिए कहा तो वह मुकर गया, इसके बाद युवती थाने पहुंची और मामले में केस दर्ज करवाया।
मिली जानकारी के अनुसार सर्वोदय नगर की रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने बताया कि उसे बड़ा बाजार में रहने वाले एक युवक फरहान खान ने उसे अपनी मीठी-मीठी बातों में फसाया और उससे प्यार का नाटक किया। इतना ही नहीं युवक ने उसके साथ शादी का वादा भी किया फिर शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने फरहान से शादी के लिए कहा तो वह मुकर गया और महिला को जान से मारने की धमकी भी देने लगा। इसके बाद युवती ने कई बार फरहान से बातचीत की कोशिश की लेकिन वह उसे धमकी देता है। इसके बाद युवती थाने पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई। मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।






Be First to Comment