शिवपुरी। नगर पालिका क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 11 विजयपुरम कॉलोनी की गली नंबर 2 में यशोधरा राजे सिंधिया के निर्देशन में नगर पालिका प्रशासन के द्वारा अभी हाल ही में कुछ समय पूर्व सड़क निर्माण का कार्य कराया गया था। लेकिन सड़क निर्माण कार्य तो पूर्ण हो गया परंतु बारिश के चलते नगर पालिका के प्रसासनिक अधिकारियों की सड़क निर्माण कार्य के समय जो लापरवाही सड़क में बरती गई उसकी पोल खुलती हुई नजर आयी हैं। जहाँ हाल ही में रविवार की दोपहर को हुई शहर में पहली बारिश से ही विजयपुरम कॉलोनी की गली नंबर 2 की सड़क में बारिश का पानी इतना भर गया हैं कि पानी अब वहा निवास करने वाले लोगो के घरों में भरना शुरू हो गया हैं। जहाँ नगर पालिका के प्रशासनिक अधिकारियों की पोल खुलती साफ दिखाई दे रही हैं। रविवार की दोपहर हुई बारिश से निर्माण कार्य के दौरान जो प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरती गई उसका सामना विजयपुरम कॉलोनी की गली नंबर 2 में निवास करने वाले लोगो को भुगतना पड़ रहा हैं। जो कि सड़क निर्माण कार्य के समय अधिकारियों की लापरवाही के चलते सड़क में ढालान ना होने के कारण बारिश का पानी लोगो के घरों के सामने एकत्रित होता नजर आ रहा हैं। वही बारिश का पानी निकास के लिए ना तो कॉलोनी में नालियों का निर्माण कराया गया ना ही पानी निकास के लिए कोई उपाय नगर पालिका प्रसाशन की अनदेखी के चलते विजयपुरम कॉलोनी की गली नंबर 2 में निवास करने वाले लोगो को बारिश के चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। जब इस समस्या को लेकर स्थनीय लोगो ने नगर पालिका के सीएमओ गोविंद भार्गव को जब अपनी समस्या से अवगत कराया गया तो उन्होंने कॉलोनी वासियों को समस्या को दिखवाने का हवाला तो दे दिया परंतु अभी तक उस समस्या का कोई भी निराकरण नगर पालिका सीएमओ गोविन्द भार्गव द्वारा नही किया गया जहाँ स्थनीय लोग नगर पालिका की इस ओछी हरकत गुस्साए नजर आ रहे हैं।

नगरपालिका के नवनिर्मित विकास की तस्वीरें आयी सामने / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रात 3 बजे घर में घुसा चोर, CCTV में कैद हुई वारदात / Shivpuri News
- बैराड़ में फट्टा व्यापारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 गुना मंडी टैक्स वसूला / Shivpuri News
- गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News





Be First to Comment