शिवपुरी / शादी के बाद जब नव वधु ससुराल आती है तो देवी देवता पूजन, मंदिर में भगवान के दर्शन, सत्यनारायण कथा आयोजन, सम्मानीय परिजनों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेना, रसोई में अपने हाथ से हलुवा बनाकर सभी को खिलाना जैसी कई रस्मों को सम्पन्न करना होता है, ये सारी रस्में पूरी की हैं अर्चना और अवधेश सक्सेना के पुत्र अभिनव सक्सेना ( सहायक निदेशक, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली ) का शुभ विवाह सम्पन्न होने पर नववधु प्रज्ञा ने और इन रस्मों में एक और रस्म जोड़ते हुए आज वृक्षारोपण भी किया । इंजी. अवधेश सक्सेना और श्रीमती अर्चना सक्सेना के साथ पुत्र अभिनव सक्सेना, नव पुत्रवधु प्रज्ञा और छोटे पुत्र अभिजीत ने कटहल, मौलश्री, फाइकस, नारियल, फ़ॉक्सटेल पाम के पौधे लगाए और मध्य प्रदेश सरकार के अंकुर अभियान में अपनी सहभागिता करते हुए इन पौधों के समुचित संरक्षण की व्यवस्था हेतु ट्री गार्ड और पानी की आवश्यकतानुसार नियमित पूर्ति जारी रखने की भी व्यवस्था की ।

शादी के बाद नव युगल ने किया पौधरोपण / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News





Be First to Comment