शिवपुरी। जिले के पोहरी कस्बे में कर्बला के जंगल में भैंस चराने गए एक बुजुर्ग व्यक्ति पर शनिवार की शाम करीब 5:00 बजे तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में घायल कोमल पुत्र चेन्तू बघेल उम्र 65 साल निवासी पोहरी ने बताया कि मैं कर्बला के जंगल से भैंस चरा कर घर लौट रहा था तभी अचानक बस्ती से लगे कर्बला के जंगल में तेंदुए ने मुझ पर हमला कर दिया मैं किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। ग्रमाीण घायल कोमल वघेल को पोहरी के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी छुट्टी कर दी गई।घटना की सूचना मिलने के बाद रेंजर केपीएस धाकड़ के मार्गदर्शन में वन विभाग के अमले ने वन परिक्षेत्र, घटनास्थल का दौरा किया। तेंदुए के हमले में घायल हुए कोमल बघेल के परिजनों ने रेंज ऑफिस पहुंचकर मुआवजा दिए जाने की मांग की है.वहीं घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का मौहाल है।

तेंदुए के हमले में बुजुर्ग घायल, ग्रामीणों में दहशत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रात 3 बजे घर में घुसा चोर, CCTV में कैद हुई वारदात / Shivpuri News
- बैराड़ में फट्टा व्यापारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 गुना मंडी टैक्स वसूला / Shivpuri News
- गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News





Be First to Comment