Press "Enter" to skip to content

प्रभारी मंत्री सिसौदिया 12 जुलाई को शिवपुरी में / Shivpuri News

शिवपुरी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया 12 जुलाई को शिवपुरी में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री सिसौदिया 11 जुलाई को शाम 5 बजे शिवपुरी आएगें। 12 जुलाई को सुबह 11 बजे जिला योजना समिति की बैठक में एवं दोपहर 01 बजे कोरोना रोकथाम समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 2 बजे जिला चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज शिवपुरी का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 02.30 बजे पीएस होटल शिवपुरी में पत्रकारवार्ता में भाग लेंगे। दोपहर 03.30 बजे कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। शाम 04.30 बजे विश्राम भवन शिवपुरी में नागरिकों से संपर्क करेंगे। इसके उपरांत शाम 6 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!