आपसी समझौते से तीन खण्ड पीठ की स्थापना
शिवपुरी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधि सेवा प्राधिकरण के अनुसार रेरा प्राधिकरण, भोपाल में नेशनल लोक अदालत आयोजित की जा रही है। इस लोक अदालत का शुभारंभ रेरा अध्यक्ष एपी श्रीवास्तव 10 जुलाई को सुबह 10:30 बजे रेरा भवन में करेंगे। रेरा नेशनल लोक अदालत के लिये तीन खण्डपीठ की स्थापना की गई है।रेरा प्राधिकरण में नेशनल लोक अदालत के लिये स्थापित तीन खण्डपीठों में खण्डपीठ क्र.-1 शिकायत शाखा में दिनेश कुमार नायक, सदस्य (न्यायिक), खण्डपीठ क्र.-2 न्यायनिर्णायक अधिकारी, वीके दुबे और खण्डपीठ क्र.-3 निष्पादन अधिकारी, डीएन शुक्ला के यहाँ के प्रकरणों का आपसी राजीनामा के आधार पर निराकरण किया जायेगा। प्राधिकरण ने सभी पक्षकारों से अपेक्षा की है कि रेरा में लम्बित प्रकरणों में ज्यादा से ज्यादा राजीनामे के आधार पर प्रकरण के निराकरण करने में सहयोग प्रदान करें।

कल रेरा की नेशनल लोक अदालत आयोजित / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- बैराड़ में फट्टा व्यापारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 गुना मंडी टैक्स वसूला / Shivpuri News
- गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शराबी पति की मारपीट से त्रस्त महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News





Be First to Comment