कहा-यदि लोग मास्क नहीं लगाएंगे तो पार्को को लेकर लेना होगा कड़ा निर्णय
शिवपुरी। तीसरी लहर की आशंकाओं के मद्देनजर चलाए जा रहे रोको टोको अभियान के तहत शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल आज शाम शिवपुरी के वार्ड 31 में स्थित पटेल पार्क पहुंचे, जहां पहुंचकर उन्होंने वहां घूमने आने वाले लोगों को न सिर्फ मास्क लगाने के प्रति सचेत किया बल्कि उन्हें यह भी चेतावनी दी कि यदि आप लोग मास्क लगाकर नहीं रखेंगे तो पार्कों को लेकर कठोर निर्णय लेना पड़ सकता है ।कलेक्टर शिवपुरी ने जब वहां के नियमित घूमने वाले लोगों से चर्चा की तो उन्होंने उन्हें बताया कि पार्क में रविवार के दिन खासी भीड़ रहती है और उस भीड़ को नियंत्रित करना असंभव सा हो जाता है यह सुनकर कलेक्टर शिवपुरी का कहना था कि यदि यह बात है तो रविवार को पार्कों को बंद करने का निर्णय भी लिया जा सकता है। कलेक्टर शिवपुरी ने पार्क व्यवस्थापक अशोक अग्रवाल को यह भी निर्देश दिए कि पार्को में प्रवेश करने के लिए सिर्फ एक ही गेट का उपयोग किया जाए बाकी अन्य गेटों को बंद रखा जाए। कलेक्टर शिवपुरी यहां से सावरकर पार्क के लिए रवाना हो गए उनका कहना था कि शहर के अन्य पार्को का निरीक्षण करने के उपरांत जो राय सामने आएगी उसके बाद उचित निर्णय लिया जाएगा, लेकिन किसी भी हालत में पार्कों को सुपर स्प्रेडर बनने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने इस हेतु पार्क के नियमित सदस्यों से सहयोग करने की भी अपील की।

पटेल पार्क पहुँच कलेक्टर एसपी ने चलाया रोको टोको अभियान / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- चार हत्याओं के गवाह परिवार की सुरक्षा हटने से मचा हड़कंप, एसपी से लगाई जान बचाने की गुहार / Shivpuri News
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News




Be First to Comment