Press "Enter" to skip to content

विनेगा आश्रम की जिम्मेदारी अब बाबा जगमोहन देखेंगे / Shivpuri News

शिवपुरी। स्वामी परमहंस आश्रम की जिम्मेदारियां परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद महाराज ने चादर ओढ़ कर बाबा जगमोहन को दी है। लोगों की आस्था के केंद्र आश्रम पर स्वामी वज्रानंद लंबे समय तक गद्दी पर विराजमान रहे। उनके देवलोक गमन के पश्चात यह जिम्मेदारी बाबा जगमोहन को दी गई।

परमहंस आश्रम विनेगा शिवपुरी की देखरेख का जिम्मा जगमोहन बाबाजी पर लंबे अर्से से था। आश्रम का भक्त मंडल परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के घुटनों के ऑपरेशन के पश्चात उनके दर्शनों के लिए फरीदाबाद, हरियाणा आश्रम पहुंचा। जहां पर स्वामी जी ने अपने आशीर्वाद स्वरुप जगमोहन बाबाजी को चद्दर ओढ़ाते हुए आशीर्वचन दिए की वह आश्रम की व्यवस्था को यथास्थिति सुचारू रूप से चलाते रहेंगे। समस्त भक्तगण इसमें पूर्व की भांति जिस तरह भी सेवा कर सकते हो जारी रखें। बता दें कि स्वामी वज्रानंद जी महाराज के स्वर्गवास के बाद से ही स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के आदेशों से जगमोहन बाबाजी ही आश्रम की व्यवस्था संभाले हुए थे। अब उन्हें पूर्णरूपेण जिम्मेदारी दे दी गई है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!